Atak Prerak Bharti: राजस्थान सरकार के द्वारा राजस्थान के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों को हटाने के बाद सरकार अब उसे नए रूप में लागू करने जा रही है. महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों की जगह अब राज्य सरकार सभी ग्राम पंचायतों में अटल प्रेरक के रूप में युवाओं को नियुक्ति देगी. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की शताब्दी जयंती यानी सुशासन दिवस के मौके मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसकी घोषणा की. साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायतों में अटल ज्ञान सेवा केंद्र खोले जाने की भी बात कही.।
सीएम भजनलाल शर्मा ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश की साढ़े 11 हजार ग्राम पंचायतों में अटल प्रेरक लगाए जाएंगे।
अटल सेवा प्रेरक क्या है?

अटल सेवा प्रेरक राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना आधारित पद है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं की जानकारी को लोगों तक पहुँचाना और जनसेवा केंद्रों पर कार्य को आसान बनाना है। अटल सेवा प्रेरक एक तरह से युवाओं के लिए रोजगार का अवसर भी है, जिनका चयन राज्य सरकार द्वारा तय मापदंडों के आधार पर किया जाता है।
Atal Seva Prerak Bharti Overview
| बिंदु | जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | अटल सेवा प्रेरक योजना |
| लॉन्चिंग राज्य | राजस्थान |
| किसके लिए है | युवाओं के लिए |
| कार्य क्षेत्र | ग्रामीण व शहरी क्षेत्र |
| मुख्य कार्य | सरकारी योजनाओं का प्रचार, डिजिटल सेवा में मदद |
| चयन प्रक्रिया | निर्धारित योग्यता के आधार पर |
| कार्यस्थल | अटल सेवा केंद्र / पंचायत भवन / ई-मित्र केंद्र |
अटल प्रेरकों की मुख्य भूमिका
- स्थानीय लोगों को डिजिटल सेवाओं, इंटरनेट का प्रशिक्षण देंगे, जिससे वे डिजिटल साक्षर बन सकें।
- ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ, प्रक्रियाओं और ई-गवर्नेस सेवाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे जिससे अधिकतम लोग इन योजनाओं का लाभउठा सकें।
- युवाओं को उनके शैक्षणिक और व्यावसायिक विकल्पों के बारे में मार्गदर्शन करेंगे, जिससे वे सही कैरियर विकल्प चुन सकें।
- युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करेंगे।
- अटल ज्ञान केंद्रों में लाइब्रेरी और ई-लाइब्रेरी की सुविधाओं को प्रदान करेंगे।
- ई-मित्र की तरह सरकारी दस्तावेज़ (जाति, जन्म, मृत्यु प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड आदि) और कल्याणकारी योजनाओं के आवेदन में लोगों की सहायता करेंगे।
-
ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुँचाएं
Atal Prerak Bharti 2025 Notification
राज्य की साढ़े 11 हजार ग्राम पंचायतों में संविदा पर अटल प्रेरक भर्ती निकाली गई है। सरकार द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में Atal Knowledge Centre खोले जा रहे है। प्रत्येक ज्ञान केंद्र पर 01 अटल प्रेरक की नियुक्ति की जाएगी। नियुक्ति के बाद ये अटल प्रेरक जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं (Government Schemes) का लाभ दिलाने में उनकी सहायता करेंगे। ज्ञान केंद्रों पर अटल प्रेरकों को Competitive Exam Preparation के लिए Library और E-library की सुविधा दी जाएगी।
अटल प्रेरक बनने के लिए पात्रता (Eligibility)
- आवेदक राजस्थान का निवासी होना चाहिए
- 12वीं कक्षा उत्तीर्ण (कुछ जिलों में स्नातक व कंप्यूटर ज्ञान वांछनीय हो सकता है)
- स्थानीय भाषा का ज्ञान (हिंदी/राजस्थानी)
- सामाजिक सेवा के प्रति रुझान
- सरकारी सेवा में कार्य के प्रति इच्छुक होना चाहिए
Rajasthan Atal Prerak Vacancy 2025 Application Fees
राजस्थान ग्राम पंचायत अटल प्रेरक रिक्रूटमेंट के लिए आरक्षित और अनारक्षित सभी श्रेणी के योग्य उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते है। क्योंकि इस भर्ती में किसी भी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।
| Category | Application Fees |
| GEN/OBC/ EWS/MBC | Rs.0/- |
| SC/ST/PwBD | Rs.0/- |
Rajasthan Atal Prerak Recruitment 2025 Age Limit
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। अटल प्रेरक पद के लिए उम्र की गणना अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियम अनुसार ऊपरी आयु में विशेष छूट दी गई है।
Atal Prerak Salary in Rajasthan अटल सेवा प्रेरक का वेतन
अटल प्रेरकों का मानदेय
श्रम विभाग की अधिसूचना दिनांक 13.12.2024 के अनुसार पुस्तकालयाध्यक्ष को न्यूनतम मासिक भुगतान राशि रू. 9334/- (359/- प्रतिदिन) देय है।
इसी आधार पर अटल प्रेरकों को
मासिक मानदेय 9334/-(359/- प्रतिदिन)
अटल प्रेरक भर्ती चयन प्रक्रिया
ब्लॉक स्तरीय चयन समिति ग्राम सभा द्वारा प्रस्तावित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर जिला स्तरीय चयन समिति के समक्ष अनुमोदनार्थ प्रस्तुत करेगी। अंतिम चयन जिला स्तरीय चयन समिति के स्तर से किया जाएगा।
ब्लॉक स्तरीय चयन समिति में निम्नलिखित अधिकारी होगें-
- उपखण्ड अधिकारी
- विकास अधिकारी
- मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी
- उपखण्ड अधिकारी द्वारा नामित वरिष्ठतम् लेखा कार्मिक/अधिकारी
- (पंचायत समिति में दो उपखण्ड अधिकारी होने की स्थिति में जिला कलेक्टर द्वारा नामित उपखण्ड अधिकारी)
जिला स्तरीय चयन समिति में निम्नलिखित अधिकारी होगें-
- जिला कलेक्टर अथवा उनके प्रतिनिधी
- मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद
- मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी
- जिला सूचना अधिकारी
- जिला कलेक्टर द्वारा नामित वरिष्ठतम् लेखाधिकारी
Atal Seva Kendra Vacancy Rajasthan Document List
Atal Prerak Online Form लगाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची इस प्रकार हैं:
- आधार कार्ड
- 10वीं मार्कशीट
- 12वीं मार्कशीट
- मूल निवास प्रमाणपत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- इमेल आईडी
- हस्ताक्षर
- अन्य दस्तावेज यदि लागू हो इत्यादि।
Atal Prerak Bharti 2025 Apply Online
Atal Prerak Bharti Rajasthan Form भरने के लिए किसी ऑनलाइन पोर्टल की आवश्यकता नहीं है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन और ग्राम पंचायत स्तर पर समुदाय आधारित है।
- इच्छुक अभ्यर्थी अपने स्थानीय ग्राम पंचायत कार्यालय या तहसील कार्यालय जाकर आवेदन कर सकते हैं।
- ग्राम सभा में नाम प्रस्तावित किया जाएगा।
- बाद में ब्लॉक और जिला स्तर पर चयन समिति द्वारा मूल्यांकन और फाइनल चयन किया जाएगा।
पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडा (दिनांक 24.06.2025 से 09.07.25) आयोजित किया जा रहा है जहां पर कैंप के जरिए काफी जिलों में प्रेरकों की नियुक्ति की जा रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q. क्या अटल प्रेरक सरकारी कर्मचारी होंगे?
नहीं, यह संविदा आधारित पद है, जो एक निश्चित अवधि के लिए होगा।
Q. क्या इसमें स्थायी नौकरी मिलती है?
नहीं, लेकिन अच्छे प्रदर्शन पर भविष्य में अन्य योजनाओं में समायोजन का अवसर मिल सकता है।
Q. आवेदन शुल्क कितना होगा?
अब तक की जानकारी के अनुसार, आवेदन निःशुल्क रहेगा।
Q. अटल प्रेरक का कार्य समय कैसा होगा?
यह पूर्णकालिक या अंशकालिक हो सकता है – ग्राम पंचायत के स्तर पर निर्णय लिया जाएगा।
निष्कर्ष
अटल प्रेरक भर्ती 2025 राजस्थान सरकार की एक प्रभावशाली पहल है जो ग्रामीण युवाओं को रोजगार के साथ-साथ समाज सेवा का अवसर भी देती है। अगर आप राज्य की सेवा करना चाहते हैं और डिजिटल जानकारी से जुड़े कार्यों में रुचि रखते हैं, तो यह एक सुनहरा मौका है।